Hazaribagh (Katkamdag) : थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ शालिनी खालको व संचालन बरकट्टा थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने किया। इसमें कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिए। बैठक में बरकट्ठा प्रशासन से दुर्गा पूजा तक शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी।
भीड़-भाड़ वाली जगह पर तैनात रहेगी पुलिस
बीडीओ शालिनी खालको ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार की तेज ध्वनि बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अंचल निरीक्षण पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार की ओर से जारी गाइडलांइंस के अनुसार होगी पूजा
पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा के पूजा पंडालों में किसी प्रकार की भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही पूजा होगी। मौके पर अजय साहू विधायक प्रतिनिधि, प्रमुख विमल गुप्ता, विजय राम, 20 सूत्री सदस्य, राजेश गुप्ता, मुखिया, मधुरानी मुखिया उपमुखिया अवधेश प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : बीमार क्या पड़ा भाभी को डायन बोल मार डाला…
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें
इसे भी पढ़ें : हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…
इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें
इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें








