spot_img

परिसीमन बिल: झारखंड लोकसभा में 7 और विधानसभा में 40 सीटों का इजाफा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की सियासत में परिसीमन को लेकर नई बहस छिड़ गई है। लोकसभा और विधानसभा की सीटों में संभावित 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव राज्य के राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक झारखंड में लोकसभा की मौजूदा 14 सीटें बढ़कर 21 और विधानसभा की 81 सीटें बढ़कर 121 हो सकती हैं। यानी लोकसभा में 7 और विधानसभा में करीब 40 सीटों का इजाफा संभव है। सीटों की संख्या बढ़ने की चर्चा के बीच राजनीतिक दलों के सुर अलग-अलग सुनाई दे रहे हैं। भाजपा और लोजपा इसे बेहतर प्रतिनिधित्व और विकास को गति देने वाला कदम बता रही हैं, वहीं, कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चिंता जताई है। परिसीमन के प्रस्ताव ने झारखंड में एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है, क्या सीटें बढ़ने के साथ आदिवासी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी भी उसी अनुपात में बढ़ेगी? झारखंड में यदि लोकसभा की सीटें 21 होती हैं, तो लगभग 7 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित हो सकती हैं। वहीं विधानसभा की 121 सीटों में करीब 40 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित होने का अनुमान है। हालांकि, महिलाओं के लिये आरक्षित सीटों का अंतिम निर्धारण परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। इसमें सीटों के रोटेशन का भी प्रावधान प्रस्तावित है।

सीटें बढ़ेंगी तो प्रतिनिधित्व का दायरा भी होगा बड़ा

झारखंड में परिसीमन के प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 होने का अनुमान है। इससे जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी और निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जा सकेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस जिले में कितनी नई सीटें बनाई जायेंगी। परिसीमन के दौरान जनसंख्या, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मानकों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमायें तय की जायेंगी। इसका मतलब यह नहीं है कि हर जिले में सीटों की संख्या समान अनुपात में बढ़ेगी। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू और संताल परगना सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीटों का स्वरूप परिसीमन आयोग के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा। इधर, कांग्रेस नेता राजेश कच्छप ने परिसीमन को लेकर आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि परिसीमन के बाद आदिवासी आरक्षित सीटों की संख्या कम होती है, तो सदन में आदिवासी जनप्रतिनिधियों की संख्या प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि सामान्य सीटों की संख्या बढ़ने के साथ आरक्षित सीटों की संख्या में भी वृद्धि होनी चाहिये। यदि आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखते हुये सीटें बढ़ाई जाती हैं, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा। वहीं, झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने परिसीमन के आधार को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित परिसीमन 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जा रहा है। उनका मानना है कि वर्तमान में शुरू हुई जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसीमन कराया जाता, तो अधिक बेहतर होता। इससे नई जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर प्रतिनिधित्व का निर्धारण किया जा सकता था।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...