spot_img

दिल्‍ली के हेल्‍थ मिनिस्‍टर सत्‍येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, जानिये क्‍या है मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्‍ली : दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। जैन के खिलाफ करप्शन और हवाला मामले में जांच चल रही थी। दो महीने पहले सीबीआई की ओर से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में दर्ज एफआईआर के बाद जैन के परिवार और फर्मों से जुड़े 4.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। जैन पर सीबीआई ने अगस्त 2017 में केस दर्ज किया था। जिसे बाद में ED को ट्रांसफर कर दिया गया था। यह मामला कोलकाता की एक कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। सत्येंद्र को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

ED की जांच में खुलासा हुआ था कि 2015-16 के दौरान सत्येंद्र जैन को हवाला के जरिये 4.81 करोड़ रुपए मिले थे। ED की रिपोर्ट के अनुसार इस रकम का इस्तेमाल जमीन खरीद और जमीन के लिए लिये गये कर्ज को चुकाने में किया गया था। दिल्‍ली के डेंटल काउंसलिंग के रजिस्ट्रार डॉ. ऋषि राज के घर पर सीबीआई छापा के दौरान सत्येंद्र जैन और उनकी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज और दो करोड़ रुपए की बैंक डिपॉजिट स्लिप मिली थी। साथ ही जांच में पता चला कि जैन के नाम पर दिल्ली के कराला गांव में 12 बीघा और 8 बीघा जमीन के बैनामा के साथ 14 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी ली गई थी। जिसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई। ईडी ने भी कागजातों को खंगाला आज उन्‍हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या, पढ़े … 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...