Palamu : हिरण का शिकार करने की मिली खबर के बाद जंगल में घुसी वन विभाग की टीम को एक हिरण का कटा हुआ सिर मिला। यह सिर पलामू के रजडेरवा जंगल में मिला। वन विभाग की टीम को देखते ही शिकारी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। हिरण के सिर के बगल से एक टांगी भी मिली। इस रेड में स्थानीय ग्रामीणों ने टीम का पूरा साथ दिया। सहायक वन संरक्षक रामसूरत प्रसाद ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रजडेरवा जंगल में कुछ शिकारी घुसे हैं। इस सूचना के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम के सदस्यों को देखते ही सारे शिकारी जंगल से भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : बीवी की काट डाली नाक… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : कर्ज में दबे पति ने क्या कर डाला पत्नी का हाल, क्या बोल गये SP… सुनें
इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया की चिट्ठी खोल गयी दरिंदे बाप की काली करतूत… देखें
इसे भी पढ़ें : नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं नाविक बनेंगी, नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं
इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…








