spot_img
spot_img
spot_img

दीपिका पादुकोण अब फिल्मों से बना लेंगी दूरी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सितारों की चकाचौंध, दौलत-शोहरत और ग्लैमर की दुनिया—इन सबके बीच एक ऐसी मां जिसने अपने सपनों को बेटी की हंसी में सहेज लिया। बॉलीवुड की चमकती सितारा, लाखों दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब अपने करियर से एक लंबा विराम ले रही हैं। वजह? उनकी नन्ही परी—दुआ। जब तक पर्दे पर थीं, हर किरदार को जीया, लेकिन असल जिंदगी में अब उन्होंने मां के किरदार को पूरी तरह से अपनाने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, “बेटी की मुस्कान से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं, उसकी मासूमियत से बढ़कर कोई शोहरत नहीं।” दीपिका ने हाल ही में कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया। उनके करीबियों के मुताबिक, उन्होंने कहा—“एक फिल्म फिर बन सकती है, एक मौका फिर आ सकता है, लेकिन मेरी बेटी का बचपन लौटकर नहीं आयेगा।”

बॉलीवुड के गलियारों में यह खबर फैलते ही उनके फैसले की तारीफ होने लगी। फैंस भले ही उन्हें बड़े पर्दे पर मिस करें, लेकिन एक मां का समर्पण उनके दिलों को छू रहा है। रणवीर सिंह भी दीपिका के इस फैसले में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। दीपिका नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी नन्ने हाथों से किसी के इंतजार में खिड़की पर टकटकी लगाये बैठी रहे। वह चाहती हैं कि मां की गोद से ही बेटी का संसार सजे, उसकी हंसी घर की दीवारों से गूंजे और उसके हर ‘पहले पल’ का हिस्सा वह खुद बनें। बॉलीवुड के इतिहास में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं, लेकिन दीपिका का यह निर्णय उन्हें एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि असली स्टारडम ग्लैमर में नहीं, बल्कि अपनों के लिये किये गयेबलिदान में बसता है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...