kohramlive desk : भारत के रेसलर Deepak Punia के विदेशी कोच मोराड गेड्रोव को टोक्यो ओलंपिक से टर्मिनेट यानी बाहर कर दिया गया है। मोराड पर गुरुवार को दीपक पुनिया के मैच के बाद रेफरी पर हमला करने का आरोप है। गौरतलब है कि दीपक पुनिया मैच में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के हाथों 2-4 से हार गए थे। एक समय दीपक 2-1 से आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी के 10 सेकंड में माइलेस नज्म अमीन भारतीय पहलवान पर भारी पड़े।
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
शानदार रहा दीपक का रक्षण
दीपक का रक्षण पूरे मुकाबले के दौरान शानदार था, लेकिन सैन मरिनो के पहलवान ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारतीय पहलवान का दायां पैर पकड़कर उन्हें गिराकर निर्णायक दो अंक हासिल किए। इस मैच के बाद मोराड गेड्रोव रेफरी के रूम में गए और मुकाबले में भाग लेने वाले रेफरी पर हमला किए। विश्व कुश्ती निकाय (FILA) ने तुरंत IOC को मामले की सूचना दी और शुक्रवार को तत्काल अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को भी बुलाया। WFI के माफी मांगने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. FILA ने पूछा कि WFI ने रूस के मोराड गेड्रोव के खिलाफ क्या कार्रवाई की, इस पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने कहा कि उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया है।
Read more:चुपके से प्रेमिका से कर रहा था मुलाकात, ग्रामीणों ने पकड़ा और…
Read more:साइकेट्रिस्ट से कराई गई सुशील कुमार की काउंसलिंग…
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:Raj Kundra की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो








