Kohramlive Desk : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन के लिए राष्टीय शोक का ऐलान किया है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे। उनको सांस लेने में दिक्कत थी जिसके कारण उन्हें पिछले कई दिनों से अस्पताल में कराया गया था। बुधवार की सुबह 10:00 से 12:00 तक प्रकाश सिंह बादल का मृत शरीर पार्टी ऑफिस चंडीगढ़ में सेक्टर 28 में लाया जाएगा। यहां पर लोगों को उनके दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित पार्टी कार्यालय से प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू होगी। अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी। रास्ते में राजपुरा, पटियाला और उसके बाद संगरूर फिर बरनाला, रामपुरा, फूल और बठिंडा होते हुए उनका पार्थिव शरीर बादल गांव पहुंचेगा। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांव बादल में होगा। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि श्री प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। हालांकि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।
Extremely saddened by the passing away of Shri Parkash Singh Badal Ji. He was a colossal figure of Indian politics, and a remarkable statesman who contributed greatly to our nation. He worked tirelessly for the progress of Punjab and anchored the state through critical times. pic.twitter.com/scx2K7KMCq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2023
Shri Prakash Singh Badal ji was a political stalwart who played a significant role in Punjab politics for many decades. In his long political and administrative career, he made several noteworthy contributions towards the welfare of farmers and other weaker sections of our…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 25, 2023
पंजाब के सीएम ने जताया दुख
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਮਿਲੀ…ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਥਾਂ ਬਖਸ਼ੇ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖਸ਼ੇ…ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 25, 2023
My deepest condolences on the demise of Padma Vibhushan Parkash Singh Badal, the former Chief Minister of Punjab, Shiromani Akali Dal patriarch. May his soul rest in peace. Om Shanti.@Akali_Dal_ pic.twitter.com/xGSmqJMDhW
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 25, 2023
Pained by the pasing away of former CM of Punjab and veteran politician Shri Parkash Singh Badal ji. Indian polity has lost an institution today.
A stalwart, Badal Sahab will be remembered for his unparalleled contributions for the welfare of the people of Punjab. Sincere… pic.twitter.com/mBJLQUaTOC
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) April 25, 2023
यूपी के सीएम योगी ने जताया दुख
यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
दिल्ली के सीएम ने जताया दुख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
राहुल गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वे आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने जताया शोक
किसान नेता राकेश टिकैत ने लिखा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्होंने पांच बार पंजाब को मुख्यमंत्री रह कर अपनी सेवा दी, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर से मन को बहुत आघात पहुंचा। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्री चरणों में जगह दे और परिवार को कष्ट सहने की शक्ति दे।
इसे भी पढ़ें :26 IAS अफसर इधर से उधर, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गये… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा सम्मान, राजदूत ने कहा…
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दी देश को पहली वॉटर मेट्रो की सौगात
इसे भी पढ़ें :रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा सम्मान, राजदूत ने कहा…










