spot_img

सीएम प्रतिनिधि के रिश्‍तेदार की हत्‍या, जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : 3 मार्च से लापता सीएम हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि व झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के रिश्‍तेदार धनंजय मिश्रा का शव मिला है। पुलिस ने जमीन खोदकर धनंजय के शव को निकाला।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को रहस्‍यमयी तरीके से धनंजय गायब हो गया था। 4 मार्च का पत्‍नी ने मिर्जा चौकी थाने में धनंजय के गायब होने की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने धनंजय के जान-पहचान के कई लोगों से पूछताछ की। इसी क्रम में पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र के एक हाइवा ड्राइवर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर शनिवार की रात लगभग 12 बजे धनंजय का शव श्री राम चौकी के पास स्थित तालाब के सामने जमीन खोदकर बरामद किया गया।

हत्‍यारों ने शव को छिपाने की नीयत से धनंजय मिश्रा की लाश को दफना दिया था। मृतक के जीजा ने शव की पहचान की। पुलिस की मानें तो हत्या तीन-चार दिन पहले ही कर दी गई थी। और शव को दफना दिया गया था। हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के खिलाफ की थी शिकायत

इसे भी पढ़ें : मोटापे की वजह से प्रेमी ने छोड़ा… किया ये काम तो लग गई लड़कों की लाइन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...