Palamu : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में छतरपुर-कर्माचेराइ सड़क पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने घर के बाहर बैठे व्यक्ति को धक्का मार दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नागेश्वर भुइयां (46) के रूप में हुई है। वह कर्माचेराइ गांव का रहने वाला था।
Read more: गरीब किसान का बेटा बना जिला टॉपर, बिना किसी सुविधा के ऐसे की तैयारी
जख्मी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के दौरान बाइक चालक को भी गंभीर चोट आई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Read more: #Train के नीचे मिला जिंदा बम, मची अफरा-तफरी
Read more: महिला की पिटाई का कारण जान दंग रह जाएंगे आप






