Bihar : वारंटी को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम को घेर कर उनपर प्राणघातक हमला कर दिया गया। वहीं जमकर पत्थरबाजी की गई। दारोगा आरके दुबे और अमित कुमार से उनकी सरकारी पिस्टल छिनने की भी कोशिश की गई। दोनों दारोगा और एक सिपाही नीतीश कुमार बेतरह जख्मी हो गये। इल्जाम है कि हमलावरों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये वारंटी जितेन्द्र कुमार को छुड़ाकर भगा दिया। समस्तीपुर फैमिली कोर्ट से जितेंद्र कुमार के खिलाफ वारंट निकला था। पुलिस पर यह हमला दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में हुआ। कातिलाना हमले में जख्मी दारोगा और सिपाही को DMCH में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं दोनों वारंटी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग भी की है। इस मामले में पथराव करने वालों की CCTV फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार













