CHATRA : चतरा में शनिवार को BJP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे पर जानलेवा हमला किया गया। मॉर्निंग वॉक से घर लौटने के दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना नगवां मोहल्ला के पास हुई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि BJP नेता का जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।
सिर और पेट में है गंभीर चोट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घरों से बाहर निकले, तो अपराधी उन्हें देखकर भाग निकले। वहां के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जख्मी शिव कुमार चौबे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें RIMS रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि सिर और पेट में गंभीर चोट आई है।
इसे भी पढ़ें : चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…
इसे भी पढ़ें : गैंग्स ऑफ वासेपुर @नन्हे का शूटआउट करने वालों का क्या हुआ, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : छात्र का Answer Sheet पढ़कर टीचर का चकराया माथा, हो गया वायरल, आप भी पढ़िये…
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…








