spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

घर के आंगन में था शव, दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा

Date:

spot_img
spot_img

कोडरमा : कोडरमा में दो अक्टूबर को घर के आंगन में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। घर से काफी दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर घर के अंदर झांककर देखा, तो पाया कि 46 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के आंगन में है। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उक्त व्यक्ति मुन्ना बर्णवाल रेल रिजर्वेशन टिकट बनाने का काम करता था। लोगों ने बताया कि उसके शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े हो गए थे। शरीर के ऊपर का हिस्सा भी काला पड़ चुका था। उसे आखिरी मर्तबा 29 सितंबर को देखा गया था। शव मिलने की सूचना के बाद मुहल्ले के लोग जमा हो गए। घर के पिछवाड़े का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा गया। उसका शव आंगन के बेसिन के पास पड़ा हुआ था। शव से बहुत अधिक बदबू आ रही थी।

इसे भी पढ़ें : दुमका सीट के लिए 12 अक्टूबर को नामांकन करेंगे बसंत सोरेन

घर में रहता था अकेला 

kodउक्त व्यक्ति कोडरमा में अकेला रहता था। उसकी पत्नी साथ नहीं रहती थी। उसकी पत्नी मुंबई की रहने वाली थी। दो साल से वह अकेला ही रह रहा था। लोगों ने बताया कि कुछ सालों से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। मुंबई में ही उसका इलाज भी हुआ था। मृतक की पत्नी मुंबई में और छोटा भाई बिहार और छोटी विवाहित बहन गुजरात मे रहती है। मुहल्ले के देवनारायण मोदी ने बताया कि पिछले दो साल से पत्नी के साथ नहीं देखा गया। घर के अन्य सदस्य में छोटा भाई बिहार में रहता है। जबकि छोटी बहन का विवाह गुजरात में हुआ है। परिवार का कोई भी सदस्य यहां आता जाता नहीं था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना स्थल पर पहुंची तिलैया थाना के पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना फोन से मृतक के परिजन को दे दी गयी है।   मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या है।

इसे भी पढ़ें : अनलॉक-5 के गाइडलाइंस जारी, दुर्गा पूजा में नहीं लगेगा मेला

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: