Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के टीओपी के एक कमरे में हवलदार की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हवलदार की शिनाख्त ललन पासवान के तौर पर की गई। वह इसी टीओपी में पोस्टेड थे। रूम में पंखे पर रस्सी के सहारे डेड बॉडी लटक रही थी। टीओपी प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार सिंह ने अनुसार वे लोग शाम को टीओपी के बगल में किसी काम को लेकर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो एक कमरा अंदर से बंद पाया। कुछ लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर हवलदार ललन पासवान को पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता देखा।
इसकी सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गई। मिली सूचना पर पाकुड़ SDPO अजीत कुमार विमल, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन और नगर थानेदार मनोज कुमार पहुंचे। सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार को भी बुलाया गया। फंदे पर लटकते हवलदार को नीचे उतार उनका चेकअप कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद हवलदार की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया। हवलदार ललन पासवान बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार धनबाद में रहता है। उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सुनें क्या बोले पाकुड़ SDPO अजीत कुमार विमल…
इसे भी पढ़ें : गांव-टोला में विकास की लकीर खींचने की बेहतरीन कोशिश… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार, धराये तो खुला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : 4 हजार से ज्यादा युवाओं को CM देंगे ऑफर लेटर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दबंगई करने वालों का रांची पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो




