spot_img

रेल पुलिया के नीचे मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOAKRO : चंद्रपुरा-राजाबेड़ा रेलवे लाइन के काड़ामारा स्थित रेलवे पुलिया के नीचे दो दिनों से एक युवक का शव पड़ा था। यह हत्या है या कोई हादसा, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शव को जंगली जानवर नोचकर खा रहे थे। सूचना मिलने के लंबे समय के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पहले पुलिस का कहना था कि शव होने की बात अफवाह है।

इसे भी पढ़ें : करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्‍टेशन मास्‍टर की बीवी को लेकर भागा

शव से आ रही थी बदबू

शव के दो दिनों से पड़े होने से अब बदबू भी आ रही थी। राजाबेड़ा व आसपास के लोगों का नदी किनारे जाना मुश्किल हो गया। मृतक की पहचान मंजूरा निवासी रघुनंदन हजाम (45) के रूप में की गई।

इसे भी पढ़ें :जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से एक शख्स गिरफ्तार, साढ़े 14 लाख कैश, 3 किलो चांदी के गहने जब्त

आरपीएफ ने कहा, शव उठाने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की

इस संबंध में आरपीएफ रेल थाना प्रभारी पीके पांडेय का कहना है कि यह क्षेत्र लोकल थाना के तहत आएगा। इसलिए हम लोग इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। शव उठाने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है। जबकि चंद्रपुरा थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी ने कहा था कि शव होने की बात अफवाह थी।

इसे भी पढ़ें :…और पहुंच गई सैकड़ों की भीड़

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...