पतरातू : रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का सिर और धड़ अलग-अलग मिला। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। साथ ही लोकल थाने को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसकी शिनाख्त में जुट गई है। युवक की उम्र 26 से 26 साल बतायी जा रही है। युवक कौन है, कहां से आया और कैसे यह हादसा हुआ, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला पतरातू रेलवे लाइन की है। आसपास के लोगों ने पतरातू रेलवे फाटक के उत्तरी दिशा में पोल संख्या 120/20 के समीप बीती रात एक युवक का सिर कटा शव देखा। शव देखकर लोग हक्का-बक्का रह गये। पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद ही किसी नजीते पर पहुंचने की बात कही।
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे












