जमीनी विवाद के बाद मिली लाश, फूटा लोगों का गुस्‍सा (देखें वीडियो)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नारायणपुर : विवादित जमीन पर लोहे के पाइप के सहारे बिजली के तार में लटका मजहर शेख का शव मिला। इल्जाम है कि हत्या कर शव को बिजली के तार से लटका दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात 2:00 बजे सड़क जाम कर विरोध-दर्शन करने लगे। घटना जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोकुला गांव की है। गांव के मोफिज अंसारी और मजहर शेख में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को मोफिज ने जमीन पर बाउंड्री करना शुरू किया। जिसका मजहर शेख ने विरोध किया। विरोध के बाद बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य रोक दिया गया। मगर रात को मजहर को सूचना मिली कि उक्त जमीन पर फिर बाउंड्री का कार्य कराया जा रहा है। मजहर घर से निकले और उक्त जमीन पर गए, मगर फिर वापस नहीं लौटे। परिजन जब गांव वालों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे, तो देखा कि लोहे के पाइप के सहारे बिजली की तार से मजहर की लाश लटक रही थी। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के समझौते पर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। सुबह फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सड़क से गुजर रहे थे। उन्हें भी रोकने का प्रयास किया गया, मगर पुलिसकर्मियों ने उनके काफिले को निकाल दिया। जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं थाना प्रभारी से भी उलझ गई। काफी समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

Read More :चलती ट्रेन में लूट ली आबरू, पत‍ि के साथ कर रही थी सफर

Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला

Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन

Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…

Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...