spot_img

गुरुवार से लापता थी महिला, लोगों ने कुएं में झांका तो रह गए हैरान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने कुंए में देखी एक विवाहिता की तैरती हुई लाश। जिस कुएं से विवाहिता की लाश मिली, वह उसके घर से महज 100 मीटर दूर है। आसपास के लोगों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और वारदात की सूचना पुलिस को दी। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। आस-पास के लोग शक ज़ाहिर कर रहे हैं कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

मृतका की पहचान दुंगी गांव निवासी रंजन प्रजापति की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति रंजन ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गुरुवार की सुबह पूजा शौच के लिए निकली थी। जिसके बाद से वो घर नहीं लौटी। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने गांव में सभी कुएं को छान मारा, मगर पूजा का कुछ पता नहींं लगा।

सोमवार की सुबह जब लोग कुएं के पास गए तो देखा एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तब पता लगा कि लाश पूजा की ही है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख में बड़ा झटका, फिर इतने रुपए बढ़ा LPG सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...