Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही रोपनी देवी की डेड बॉडी मिलने के बाद से जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। लगभग 45 साल की रोपनी देवी प्रेमी से पति बने रमेश उरांव के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह रांची के BIT मेसरा ओपी क्षेत्र में पप्पू मिर्धा के घर में रेंट में रहती थी। वह मूल रूप से अनगड़ा थाना क्षेत्र के करम टुंगरी जोन्हा गांव की रहनेवाली थी। घटना के बाद से उसका पति रमेश उरांव फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। मौके पर पहुंचे थानेदार संजीव कुमार का कहना है कि मृतिका के शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। मौके पर मेसरा पूर्वी के मुखिया कुशल मुंडा भी पहुंचे।
घटना के संबंध में कुछ लोगों ने बताया कि रोपनी देवी बीते सोमवार की शाम कॉलोनी में ही रहनेवाली एक महिला से चावल मांगने गई थी। मंगलवार की सुबह जब यह महिला चावल लेकर उसे देने गई तो घर का दरवाजा बंद था। बहुत खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद वह दरवाजा को धक्का देकर अंदर गई तो देखा रोपनी देवी मरी पड़ी है। इसकी जानकारी मुखिया कुशल मुंडा को दी गई। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM










