9 दिन से लापता युवक का पत्‍थरों के बीच मिला शव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : पहाड़ पर पत्थरों के बीच एक युवक की लाश मिली। लाश पूरी तरह सड़-गल चुकी थी। शव की पहचान 30 वर्षीय मंडे गोप के रूप में हुई है। वह बीते 9 दिन से लापता था। 5 दिन पहले उसकी बाइक और मोबाइल फोन मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्‍टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद

29 नवंबर से था लापता, परिजनों ने जताई थी हत्‍या की आशंका  

परिजनों ने बताया कि मंडे 29 नवंबर को बाइक से बाजार गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। एक दिसंबर को मंडे की बहन ने थाना में इसकी सूचना दी। 2 दिसंबर को पुलिस गांव पहुंची और छानबीन शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने मंडे गोप की बाइक और मोबाइल बरामद किया। जिसके बाद परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई। बहन ने 3 दिसंबर को थाना में एफआईआर दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और उसे तलाश करते हुए पहाड़ पर पहुंच गई, जहां पत्थरों के बीच मंडे गोप का शव मिला।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के साथ होटल में बनाया अश्लील वीडियो, चढ़ी पुलिस के हत्थे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...