GHATSHILA : जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को जिल प्रशासन से एक माह पहले मिले शव वाहन का अब तक संचालन शुरू नहीं हुआ। यह अनुपयोगी पड़ा है। इस कारण लोगा शव को ले जाने के लिए इन दिनों ऑटो की मदद लेने को विवश हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शव वाहन का संचालन किसी NGO के माध्यम से करवाना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सोमवार को केंदाडीह के एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को एक ऑटो में लाद कर घर ले गए। परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन से शव ले जाने के लिए अस्पताल में रखे शव वाहन देने की मांग भी की, पर उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि अस्पताल को जिला प्रशासन से उपलब्ध कराए गए शव वाहन का संचालन किसी NGO के माध्यम से किया जाना है। इस कारण अस्पताल की ओर से शव वाहन अभी किसी को उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान
Read More :गिरिडीह में पुलिया के नीचे मिला 10 किलो का केन बम, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज












