RANCHI : राजधानी रांची के तुपूदाना इलाके में एक जवान युवक और युवती की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की लाशे हुलहन्डू पुल के नजदीक पाई गई है। मारे गए दोनों युवक और युवती के बदन में गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान शांति नगर में रहने वाले विवेक और यहीं की रहने वाली युवती पूजा के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के कारण इनकी हत्या की गई है। युवती की शादी हो गई थी और उनका एक बच्चा भी है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक, युवती अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकले थे, हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें :तालाब में मिला 12वीं क्लास के Student का शव, दो दिन पहले निकला था घर से
इसे भी पढ़ें :SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने कहा- Oxygen नहीं मिलने से हुई मौत
इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इसे भी पढ़ें :Sushmita Sen ने वेब सीरीज ‘आर्या -2’ की टीजर शेयर कर बोलीं- शेरनी इज बैक, देखें…
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…












