Garhwa(Nityanand Dubey) : शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिये राहत बनकर गढ़वा के DDC पशुपतिनाथ मिश्रा खुद मैदान में उतरे और देर रात शहर के अलग-अलग इलाकों में कंबल बांटे। बीती रात करीब 9.30 बजे DDC रंका मोड़, बस स्टैंड, गढ़वा रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। खुले आसमान के नीचे ठंड से कांप रहे असहाय लोगों को उन्होंने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाये। अचानक मिली इस मदद से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और भरोसे की झलक साफ दिखी। कंबल वितरण के दौरान DDC पशुपतिनाथ मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जिले के सभी संवेदनशील व सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करें। जहां जरूरत अधिक हो, वहां नियमित राहत सामग्री पहुंचाई जाये।यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में ठंड से जूझता न रहे। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर में मानवीय दायित्व प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि भी मौजूद रहे।
DDC सड़कों पर उतरे, ठिठुरते को ओढ़ाये कंबल…
Date:




