spot_img

DC का एक्शन, अवैध वसूली में तीन सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : चाईबासा से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिक्षकों से लाखों की अवैध वसूली मामले में DC चंदन कुमार के आदेश पर तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद की गई है। निलंबित शिक्षकों में राकेश महतो (मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर), प्रदीप फेडरिक मिंज (गोइलकेरा) और अलोक मुंडू (बंदगांव) शामिल हैं। इल्जाम है कि इन्होंने वेतन दिलाने के नाम पर अन्य शिक्षकों से 35 से 40 लाख रुपये तक वसूले, जो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद दोनों तरीकों से लिये गये।

जांच में खुलासा हुआ है कि शिक्षक आलोक मुंडू ने यह रकम अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर की। अब विभाग ने उनसे और उनकी पत्नी से तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट मांगे हैं। वहीं प्रदीप मिंज से भी बैंक खातों की पूरी जानकारी तलब की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में तीनों शिक्षकों की संलिप्तता पाई गई है और आगे की जांच में कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...