अचानक निरीक्षण को पहुंचे DC, इस बात पर हुये खफा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, डॉक्टरों की हाजिरी और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण में DC ने OPD में मरीजों की सूची देखी और अधिकारियों से अस्पताल की स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर स्टाफ सही तरीके से काम करें और ड्यूटी में सुधार हो, तो अस्पताल की सेवायें और बेहतर हो सकती हैं। उन्होंने डॉक्टरों को नियमित ड्यूटी रोस्टर बदलने, बायोमैट्रिक उपस्थिति लागू करने और मरीजों की सही देखभाल करने के निर्देश दिये। DC ने यह भी कहा कि डॉक्टर और स्टाफ यह ध्यान रखें कि उन्हें मरीजों की सेवा के लिए ही लगाया गया है। अस्पताल के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दवाओं के स्टॉक और ई-औषधि ऐप अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मियों से जवाब मांगा। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने को कहा। DC ने सर्जिकल वार्ड में मरीजों से बात की, बर्न वार्ड को 24 घंटे चालू रखने और मॉड्यूलर ओटी की दिक्कतें जल्द दूर करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि, “मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी डॉक्टर और कर्मचारी ईमानदारी से काम करें।” इस दौरान सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...