Ranchi : मंईया सम्मान योजना को लेकर बेहतर रिजल्ट नहीं देने पर रांची सदर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज किया गया है। वहीं, संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी रोक दिया गया है। इन सात लोगों पर योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य हासिल नहीं करने का इल्जाम है। यह कार्रवाई रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा की गई है।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया। वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुये आवेदन को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किये जाने का मामला संज्ञान में आया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।
सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता एवं लापरवाही को देखते हुये अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये।
इन्हें किया गया शो-कॉज
- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर।
- अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
- किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।
इसे भी पढ़ें :पुराने और दिग्गज नेता बने झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष… जानें
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें








