spot_img

DC बनें जल जीवन मिशन के सच्चे कप्तान : अलका तिवारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य में जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी जिलों के DC के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में हर जिले के DC को मिशन का लीडर बनकर सामने आने का निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव ने साफ कहा, “DC जब भी फील्ड में जायें, तो जल जीवन मिशन का काम जरूर देखें। जो भी समस्या हो, उसका वहीं समाधान करें।” हर जिले को दो कमिटेड इंजीनियर भी दिये जायेंगे, जो DC के अंडर में काम करेंगे। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने साफ किया कि जल सप्लाई का काम करने वाली एजेंसियों को पांच साल तक रख-रखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। अगर कोई एजेंसी ढिलाई करे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

2028 तक हर घर नल का लक्ष्य

जल जीवन मिशन का मकसद है, साल 2028 तक हर गांव, हर घर में नल से जल पहुंचे। बैठक में मुखिया से नियमित संवाद, फीडबैक का सही इस्तेमाल और समन्वय में तेजी जैसे अहम बिंदुओं पर जोर दिया गया। “काम अधूरा, लेकिन पेमेंट पूरा, ऐसा न हो।”

अब तक क्या हुआ है पूरा

  • कुल योजनाएं: 97,535
  • पूरी हो चुकीं: 56,332
  • ग्राम समिति को सौंपी गईं: 24,781
  • गांव जोड़े गये नल से जल से: 6963
  • कुल ग्रामीण घर: 62.5 लाख
  • जिनमें नल से जल पहुंचा: 34.4 लाख
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...