spot_img
spot_img
spot_img

DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC दिनेश यादव ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिले की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की हाई लेवल समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना चाहिये। कार्यों की नियमित अंतराल पर प्रगति की समीक्षा की जायेगी। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्य निर्देश 

सार्वजनिक हित और पारदर्शिता: DC ने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मनरेगा पर विशेष ध्यान: योजनाओं की पूर्णता और आधार आधारित भुगतान (ABP) की समीक्षा। 100 मानव दिवस वाले परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना। लंबित योजनाओं को बंद कर MNREGA SOFT में 100% MB एंट्री सुनिश्चित करना। एरिया ऑफिसर ऐप का पूर्ण उपयोग कर लक्ष्य अनुसार निगरानी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): PMAY (G) 2.0 सर्वे और पी0एम0 जन-मन की प्रगति की समीक्षा। भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी योजनाओं के शीघ्र भुगतान हेतु वाउचर एंट्री।

वित्त आयोग की राशि का उपयोग: 15वें वित्त आयोग की राशि का शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करना। 14वें वित्त आयोग से जुड़े सोलर लाइट्स का भौतिक सत्यापन और प्रतिवेदन। बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहिद पोटो हो खेल विकास योजना समय पर पूर्ण करने के निर्देश।

सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण योजनायें: सर्वजन पेंशन योजना, परिवार हित लाभ योजना और झारखंड मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना की समीक्षा। असफल भुगतान के कारणों का शीघ्र समाधान। पोषाहार, आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा। जर्जर भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूल में स्थानांतरित करने पर विचार।

जनसुनवाई कार्यक्रमों की प्रभावशीलता: प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में शिकायतों का सक्रिय निराकरण। प्रखंड स्तर पर भी जागरूकता फैलाने के निर्देश।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...