Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए राजधानी रांची पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन ने टिकटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और 12 काउंटरों के जरिये उपलब्ध कराये गये सभी टिकट वितरित कर दिये गये हैं। अब केवल वैध टिकट या अधिकृत पासधारकों को ही बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। बिना टिकट किसी को भी एंट्री नहीं दी जायेगी। मैच से पहले DC मंजूनाथ भजन्त्री ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का देर रात निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, दर्शक दीर्घा, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
प्रशासन ने बताया कि टिकट नि:शुल्क थे, लेकिन भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक दर्शक के लिए वैध टिकट अनिवार्य किया गया। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने फुटबॉल प्रेमियों से समय पर स्टेडियम पहुंचने, टिकट या पास साथ रखने और प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक
इसे भी पढ़ें : शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : मार्स हाउस बना विनर…







