Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में खाद्य सुरक्षा योजनाओं की रफ्तार को परखने और उसमें कसावट लाने के मकसद से शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में DC दिनेश कुमार यादव ने समीक्षा बैठक की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत चल रही योजनाओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की गई।
ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और अधिकारियों को साफ संदेश देते हुये DC ने कहा “ई-केवाईसी हो या मोबाइल नंबर सीडिंग, अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।”
बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई
- ई-केवाईसी: सभी लाभार्थियों का 100% ई-केवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश।
- पात्रता की जांच: अपात्र लाभार्थियों को हटाने और नए पात्रों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का आदेश।
- खाद्यान्न वितरण: जुलाई-अगस्त माह के वितरण की स्थिति की समीक्षा, लंबित वितरण को तुरंत पूरा करने के निर्देश।
- चना दाल की देरी: मई माह की लंबित दाल वितरण पर त्वरित कार्रवाई की मांग।
- प्रखंडवार प्रदर्शन: KPI आंकड़ों के आधार पर प्रखंडों की रैंकिंग बनाने और सुधार की दिशा में काम करने को कहा गया।
DC ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे लाभार्थियों के साथ लगातार संपर्क में रहें और सुनिश्चित करें कि किसी को राशन पाने में दिक्कत न हो। उन्होंने टीम भावना से सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान भी किया।








