spot_img

DC ने दी वार्निंग, इन पर होगी कार्रवाई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार डोरंडा, धुर्वा एवं लालपुर क्षेत्र में लगभग 134 स्कूल वैनों की जांच की गई। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान वैनों में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग की गहन जांच की गई। संबंधित वैन संचालकों और चालकों को चेतावनी देते हुये नोटिस जारी किया गया है। निर्देश दिये गये कि सभी स्कूल वैनों में क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाया जाये और सभी अनिवार्य सुरक्षा उपाय जैसे सीट बेल्ट, फर्स्ट एड बॉक्स आदि दुरुस्त रखे जायें।

वहीं, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि व्यवसायिक उपयोग वाले सभी वाहनों के दस्तावेज जैसे.. फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, पथकर एवं परमिट अद्यतन हों। DC ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी। इस दिशा में नियमित जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि सभी स्कूल वैन मानकों के अनुरूप संचालित हों और बच्चों को एक सुरक्षित परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके।

इसे भी पढ़ें : आज से आंधी-तूफान का खतरा

इसे भी पढ़ें : सरहद के साये में साहू भैया

इसे भी पढ़ें : ATM से पैसे निकालना होगा महंगा होगा… जानें कब से

इसे भी पढ़ें : घुसपैठियों की जानकारी दें और पायें इतना इनाम

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...