DC ने दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं। DC दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को कठोर कानूनी कार्रवाई और त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिये। बैठक में DC ने जिले में चल रही खनन गतिविधियों की समीक्षा की और फील्ड विजिट, संयुक्त छापामारी दल और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “अवैध खनन पर्यावरण और राजस्व दोनों के लिए नुकसानदेह है। अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें ताकि जिले में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।” इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...