Ranchi : अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। रांची के अमन-चैन में कोई खुरेंच नहीं लगे, इसको लेकर रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा एवं SSP चंदन कुमार सिन्हा ने एक साझा आदेश निकाला है। धार्मिक स्थलों या कार्यक्रमों पर लाउडस्पीकर और DJ बजाने की इजाजत दी गई है, वहीं विवादित गाने बजाने पर मनाही है। हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में रात 10 बजे के बाद गाने-बजाने पर रोक रहेगी। सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई है। रांची के DC और SSP ने आज शहर में घूम-घूम कर पूरे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

राजधानी रांची के हर चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस फोर्स तैनात किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर करीब 15 सौ फोर्स अतिरिक्त मंगाये गये हैं। RAF और JAP के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। रांची पुलिस की तरफ से आज बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर गलत एवं भ्रामक मैसेज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रांची में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एक्टिव है। इस सेल में तैनात पदाधिकारी सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखेंगे। आम से लेकर खास तक सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक पोस्ट की शिकायत मॉनिटरिंग सेल के मोबाइल नंबर 8987790674 पर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो












