Hazaribagh(Sunil Sahu) : सर्द रात में कई चौक-चौराहों पर कई गरीब दीन दुखिया के कंपकंपाते बदन को कंबल ओढा गई हजारीबाग की DC नैंसी सहाय और पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे। कंबल ओढ़ कई गरीबों के मुख से सिर्फ इतना ही निकला भला हो डीसी मैडम और पुलिस के बड़े साहब का, जिन्होंने उनके दुख-दर्द को समझा। दोनों गरीबों की खूब दुआएं बटोर गये।


यह नजारा शुक्रवार की रात हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, नया और पुराना बस स्टैंड में दिखा। कंबल की गठरी लेकर आज कई अधिकारी चौक-चौराहे पर गये। जरूरतमंद के बीच खुलकर कंबल बांटे।

डीसी नैंसी सहाय ने लोगों से उनका दुख दर्द जाना और सुना। वहीं उनसे बोली, बिना मतलब का इस ठंडी में घरों से बाहर ना निकले। अपने सेहत का ख्याल जरूर रखें। मौके पर उप विकास आयुक्त एवं प्रशिक्षु IAS सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…








