प्रेस क्लब में आये DC और SP, क्या बोले गये… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग प्रेस क्लब भवन जीर्णोद्वार का उद्घाटन करते हुये बतौर मुख्य अतिथि DC नैंसी सहाय ने कहा कि पत्रकार हित में प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार सराहनीय पहल है। इस भवन का और बेहतर सदुपयोग करें। वहीं, विशिष्ट अतिथि की हैसियत मौजूद हजारीबाग के SP अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस क्लब की गतिविधियों को सराहा और कहा कि प्रेस संविधान का चौथा स्तंभ है। वहीं, समाज, राज्य व देश के निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रेस क्लब हजारीबाग को हर संभव सहयोग करने की बात कही।

हजारीबग के झील रोड स्थित प्रेस क्लब भवन जीर्णोद्धार का बेहतर कार्य करनेवाले संवेदक मुकेश कुमार को प्रेस क्लब की ओर से DC नैंसी सहाय प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, अध्यक्ष उमेश प्रताप को DC और सचिव मिथिलेश मिश्र को SP ने प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर जनजागरण केंद्र के सचिव संजय कुमार सिंह और दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ डाॅ प्रसन्न मिश्र एवं सम्मानित अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन मौजूद थे। अध्यक्षीय भाषण में प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने प्रेस क्लब हजारीबाग भवन के संघर्ष, गतिविधियों और कामयाबी के बारे में सबको बताया। सचिव मिथिलेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि अब जिले के पत्रकारों को एक बेहतर ठिकाना मिल गया।

आगत अतिथियों ने कैंपस में पौधारोपण और भवन जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। वहीं अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष उमेश राणा, अभय सिंह और संयुक्त सचिव देवनारायण प्रसाद, नवीन कुमार सिन्हा के साथ अतिथियों को बुके, शाॅल व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और मान-सम्मान दिया गया। मंच संचालन कार्यकारिणी सदस्य मो. शमीम अहमद और धन्यवाद ज्ञापन अमूल्य चंद्र पांडेय ने किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सहदेव प्रसाद लोहानी, डाॅ जफरुल्लाह सादिक, डाॅ प्रसन्न मिश्र, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष डाॅ अमरनाथ पाठक, कार्यकारिणी सदस्य बबलू कुमार, निरंजन कुमार, प्रमोद खंडेलवाल, आमंत्रित सदस्य अजय निराला, मनोनीत सदस्य अनवर फिदवी, दीपक कुमार, शहर और सभी प्रखंडों के प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न सादिक संगठनों के गणमान्य लोग समेत प्रेस क्लब से जुड़े सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की कप्तान के बल्ले ने उगली आग, महज 80 गेंद पर ठोक डाले…

इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…

इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...