Bihar : प्रेमी से मिलने की चाहत में एक लड़की पूरा बौरा गई। वह रात में अपने मां-बाप को नींद की दवा खिला देती थी। उनके सोने के बाद ही अपने प्रेमी को घर में बुला लेती थी। बेटी का लुर-लक्षण देख मां-बाप को शक हो गया। बीती रात मां-बाप ने दवा नहीं खाई और गहरी नींद में सोने का नाटक किया। लड़का जैसे ही घर के अंदर घुसा कि उसे धर लिया गया। उसकी कुटाई की गई। पुलिस को घर में बुला लिया। खुलासा हुआ कि लड़की गुजरे तीन महीने से अपने मां-बाप को रात में नींद की दवा खिला देती थी। बीती रात लड़की गच्चा खा गई। उसने सोचा मां-बाप को नींद आ गई है, उसने जैसे ही अपने प्रेमी को बुलाया, वैसे ही मां-बाप जग गये और उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर कई लोग जुट गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें












