Bihar : बिहार के रोहतास के अकोढीगोला में पटना से आई निगरानी टीम ने आज सुबह बड़े फिल्मी अंदाज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। DSP विंध्याचल प्रसाद के मुताबिक, चंदन शिक्षक सुनील कुमार से वेतन निर्धारण के लिए पैसे मांग रहे थे। शिक्षक की शिकायत पर निगरानी टीम ने कार्रवाई की और नाटकीय ढंग से ऑपरेटर को उसके आवास से पकड़ा।
दिलचस्प बात यह है कि ऑपरेटर पिछले तीन दिनों से निगरानी टीम को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे पटना ले गई। वहीं, शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार, यानी BEO, इस बात की भनक लगते ही फोन बंद कर फरार हो गये। निगरानी टीम ने उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि BEO ने दस शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए प्रति व्यक्ति 1,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आखिरकार 14,000 रुपये में सौदा तय हुआ।










