Garhwa(Nityanand Dubey) : महुआ चुनने दाकुलदह जंगल में गये दशरथ सिंह को जंगली हाथियों के एक झुंड ने घेर लिया, वहीं बड़ी बेदर्दी से पटक-पटक कर मार डाला। लगभग 51 साल के दशरथ सिंह के मारे जाने की फैली खबर के बाद उनके घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राजकली देवी और बेटे कैलाश सिंह एवं सुखदेव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। चिरका गांव में रहनेवाले दशरथ सिंह की दर्दनाक मौत से दुखी लोग गोलबंद हो गये और चिनिया-रंका रोड पर लाश रख रोड जाम कर दिया। वन विभाग की तरफ से तत्काल दाह संस्कार के नाम पर 10 हजार रुपया दिया गया, वहीं 4 लाख बतौर मुआवजा देने का भरोसा दिया। लोगों का इल्जाम था कि अक्सर जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आता है, पर वन विभाग टीम उन्हें भगाने के लिये कुछ नहीं करती है।
इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें
इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन
इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…
इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से…









