spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में दरिंदगी, Gang Rape के बाद नाबालिग को पहाड़ी से नीचे फेंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : राज्‍य में Rape की घटना में कमी नहीं आ रही है। लगातार दरिंदे बच्चियों को अपने हवस का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला गढ़वा जिले से सामने आया है, जहां एक नाबालिग को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव की खुर्धन पहाड़ी के पास हुई यह शर्मनाक घटना।

इस घटना में तीन युवकों ने एक किशोरी छात्रा के साथ रेप किया। उन्होंने यह दुष्कर्म तब किया, जब लड़की अपने खेत में धान का बोझा लेने गई थी। घटना के बाद से पीड़िता अबतक सदमे में है। उसका इलाज उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के कोण में हुआ। किशोरी के पिता ने तीनों आरोपियों संजय उरांव (35 वर्षीय), रंजन उरांव (25 वर्षीय), मानिक उरांव (22 वर्षीय) के खिलाफ खरौंधी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

दुष्कर्म के बाद बेहोश हो गई नाबालिग

पीड़िता छात्रा अपने खेत में धान का बोझा लेने गई, तब तभी तीनों युवक वहां आ गए। तीनों ने जबरदस्ती किशोरी को खुर्धन पहाड़ी के एकांत स्थान पर ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ Rape किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई और तीनों लड़के उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी रातभर वहीं पड़ी रही। उधर, उसके परिजन भी रातभर उसकी खोजबीन करते रहे, पर वह नहीं मिली।

Rape के बाद रातभर पहाड़ी में अकेली कराहती रही लड़की

सुबह में जब गांव की एक महिला पशुओं को चराने के लिए वहां गई, तब उसने कराहती हुई उस लड़की को वहां देखा। वह उसे पहचान गई, फिर उसने इसकी खबर गांव में आकर दी। लड़की के परिजन पीड़िता को बेहोशी की हालत में उठाकर इलाज के लिए यूपी के सोनभद्र जिलांतर्गत कोण ले गए। वहां से इलाज कराने के बाद स्थिति सुधरने पर परिजन पीड़िता को लेकर घर लौटे। उसे गंभीर रूप से आंतरिक चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें : Lohardaga : फर्नीचर व्यवसायी पर सरेशाम अपराधियों ने चलाई गोली

मुखिया ने सारी बात की जानकारी ली

पीड़िता की ओर से जानकारी देने के बाद खरौंधी पंचायत के मुखिया और पीड़िता के परिजन सुंडी पंचायत के पासवान टोला में जाकर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में एक आरोपी टूट गया और घटना की जानकारी उसे दी। उसने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली।

छात्रा के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ खरौंधी थाना में केस दर्ज कराया। इसके बाद थाना प्रभारी कमलेश कुमार घटनास्थल पर गये, वहां से खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया। सभी अभियुक्त फरार हैं। पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

पीड़िता ने कहा, मुंह में ओढ़नी ठूंस दिया था

नाबालिग ने बताया कि वह सातवीं क्लास की छात्रा है। वह शाम को करीब 4.30 बजे खेत में धान का बोझा बांध रही थी। तभी तीन युवक वहां पहुंचे। वहां से उसे जबरन उठा लिया। उसके मुंह में उसी की ओढ़नी ठूंस दिया। वहां से उसे खुर्धन पहाड़ पर करीब 500 मीटर टांगकर ले गए। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

रात करीब 11.30 बजे उसे बेहाशी की हालत में लाकर पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि वह न तो कुछ बोल पा रही थी और न ही किसी को बुला पा रही थी। पहाड़ी के नीचे ही वह रातभर खुले आसमान के नीचे रही। सुबह गाय चराने गई एक महिला ने उसे देखा। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...