Kohramlive : Cyclone ‘सितरंग’ पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकरा चुका है। बंगलादेश में तूफान के कारण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भारत में चक्रवात सितरंग भले ही कमजोर पड़ गया है लेकिन कई राज्यों में अभी अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ओडिशा, बंगाल, मिजोरम समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में समुद्री इलाकों बाहर निकलने से किया गया मना
सितंरग तूफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने लोगों को बेवजह सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचने को कहा है। यहां नादिया जिले के उत्तर और दक्षिण 24 परगना के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
आइजोल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
मौसम विभाग ने मिजोरम और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में सितरंग के चलते भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है। आइजोल जिला प्रशासन ने खतरे की स्थिति को देखते हुए क्लास नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा किसी भी तरह की अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है।
अगले 24 घंटे इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। ओडिशा के उत्तर उत्तर तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सितरंग तूफान के चलते पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़
इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम
इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें










