spot_img
spot_img
spot_img

पेड़ की छांव में साइबर ठगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : पेड़ की छांव, मोबाइल हाथ में और उधर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका, लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया। देवडांड़ थाना क्षेत्र के परगोडीह गांव में सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर साइबर ठगी कर रहे चार युवकों को गोड्डा पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक परगोडीह सड़क किनारे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। गोड्डा के पुलिस कप्तान के निर्देश पर जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो पुलिस वाहन देखते ही पेड़ के नीचे बैठे युवक भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से चारों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवकों ने स्वीकार किया कि वे पेड़ के नीचे बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे और उसी वक्त भी ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गये लोगों के नाम राकेश कुमार, अजय केवट एवं नितेश कुमार मंडल एवं निरंजन मंडल बताये गये। इनके पास से 45 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, चार सक्रिय सिम कार्ड, दो खाली सिम कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड, SBI का एक पासबुक, IDBI बैंक की एक चेकबुक, तीन ATM कार्ड मिले।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...