HAZARIBAG : मां का गला काट शव को अपने ही होटल में छुपा दिया। हत्या का राज तब खुला जब कुछ लोगों ने होटल के अंदर तिरपाल के नीचे खून देखा। लोगों ने जब तिरपाल के नीचे खून के बारे पूछा तो वह सकपका गया। तिरपाल के नीचे जब झांका तो लोग दंग रह गये। आरोपी की मां की लाश खून से लतपथ पड़ी थी। फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बेटे को धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातू गांव की है। आरोपी का नाम मनोज राणा है। उसने अपनी ही मां सीता देवी (65) की गला रेत कर हत्या कर दी। शव को अपने ही होटल में तिरपाल से ढक दिया। शनिवार की शाम में कुछ लोग उसके होटल पहुंचे। समौसे, पकौड़ी बनाने के लिए उससे कहने लगे। जिसके बाद उसने होटल का शटर खोला और राज खुल गया।
ग्रामीण ने बताया कि मनोज को नशे की लत थी। वह शराब के लिए रोज पैसा मांगने के लिए घर में लड़ाई करता था। घटना से दो दिन पूर्व पैसे के लिए मनोज राणा ने धारदार हथियार से मां को मारने के लिए दौड़ाया था। इसकी शिकायत मनोज राणा के पिता कन्हाई राणा ने केरेडारी थाना में की थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और शनिवार को यह घटना घट गई। इसी कारण शनिवार देर शाम तक सीता देवी के शव को गांव वाले उठने नहीं दिया। काफी समझाने के बाद देर रात शव को उठाया गया।
Read more:Today’s History, 25July : जानें आज का इतिहास…
मामला दर्ज कर लिया गया
आरोपी के पिता कन्हाई राणा के बयान पर मनोज राणा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि रात से लेकर अभी तक हत्या के आरोपी से पूछताछ किए जाने पर हत्या का कोई कारण पता नहीं चला। इससे स्पष्ट है कि अत्यधिक शराब पीने और नशे में उसने अपनी मां की हत्या की। मनोज शराब के बिना नहीं रह सकता था। इसलिए रोजाना अपनी मां व पत्नी से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं मिलने पर हत्या पर उतारू हो जाता था।














