spot_img

शादी से लौट रहे बुजुर्ग को काट डाला, ये थी वजह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : गुमला के भूसोबेरी टोली में शादी से बाइक से घर लौट रहे बुजुर्ग और भतीजे पर चार बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण बुज़ुर्ग कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा सोमा बुरी तरह घायल हो गया।

मृतक अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को एक शादी लौट रहे थे। सोमा बाइक चला रहा था और कैलाश पीछे बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक छर्दा और बघनी गांव के बीच पहुंची, दो बाइक पर सवार चार लोग उनके सामने आ गए और उन्हें रोक लिया। चारों ने कैलाश से पैसे ही डिमांड की पैसे नहीं देने पर चारों बदमाशों ने कैलाश और सोमा पर कुल्हाड़ी से वार कर मौके से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल सोमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी।

इसे भी पढ़ें : UP के ट्रक ड्राइवर का झारखंड में लटका मिला शव

इसे भी पढ़ें : क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री ने बताई ये वजह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...