CRPF का डॉग शहीद, हैंडलर बेतरह…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में शनिवार की सुबह एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत ने सुरक्षा बलों को झकझोर दिया। छोटानागरा थाना क्षेत्र में चल रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाये गये IED (Improvised Explosive Device) में विस्फोट हुआ, जिसमें CRPF का स्वान (डॉग) मौके पर ही शहीद हो गया और उसका हैंडलर जवान घायल हो गया। CRPF और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम सारंडा के घने जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रेशर बम के रूप में छिपाये गये विस्फोटक पर स्वान के कदम पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से डॉग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान को तत्काल हेल्थ कैंप भेजा गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। SP अमित रेणु ने बताया कि कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हुआ है। हमारे जवान सुरक्षित हैं, एक स्वान की शहादत हुई है। इलाके की सघन जांच की जा रही है। SP ने यह भी कहा कि विस्फोट संभवतः नक्सलियों द्वारा पहले से लगाये गये प्रेशर बम से हुआ होगा। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि विस्फोटक के प्रकार और सक्रियण के तरीके की जांच की जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...