गुमला : Brutal : गुमला में छह साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी है। शहर के पुगू खोपा टोली गांव में 16 नवंबर की देर रात जब बच्ची अपनी गुड़िया के साथ सोई हुई थी, तब यह हृदयविदारक वारदात हुई। आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अपनी पत्नी के साथ जिस कमरे में सोया था, बच्ची भी वहीं सोई थी। बच्ची के माता-पिता उसे उसके बड़े पिता के घर छोड़ खुद लातेहार गए हुए थे। बच्ची की चचेरी बहन की दिसंबर में शादी है। इस वजह से बच्ची यहां आई हुई थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इसे भी पढ़ें : गाइडलाइन के उलट छठ घाटों को संवारने में जुटे Mayor-Deputy Mayor
मृत बच्ची की पहचान लातेहार स्थित महुआटांड़ कुरूम गांव निवासी सोनाली कुजूर के रूप में की गई। वो अपने माता-पिता के साथ अपने बड़े पिता ख्रीस्टोफर खलखो के यहां आई हुई थी। ख्रीस्टोफर की बेटी की दिसंबर में शादी है। शादी के लिए बच्ची को बड़े पिता के यहां छोड़ वापस लातेहार चले गए थे।
Brutal murder : दूर का रिश्तेदार ही है आरोपी
बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि सोमवार की शाम आरोपी जेवियर एक्का अपनी पत्नी के साथ ख्रीस्टोफर के यहां पहुंचा। आरोपी, ख्रीस्टोफर का रिश्तेदार है। जेवियर एक्का की पत्नी उसके इलाज के लिए रांची जाने के लिए आई थी, पर रात में ख्रीस्टोफर के यहां ही रुक गई।
ख्रीस्टोफर ने सोने के लिए जेवियर और उसकी पत्नी को एक कमरा दे दिया। इसी कमरे में बच्ची पहले से सो रही थी। ख्रीस्टोफर टोप्पो बच्ची को दूसरे कमरे में ले जाना चाहा तो बच्ची ने मना कर दिया, क्योंकि उसकी गुड़िया और खिलौने इसी कमरे में थे।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लिए फिर Murder, रिश्तेदारों ने बेरहमी से मारा
आधी रात को आरोपी पहले नहाया, फिर हत्या की
इसी बीच आधी रात को जेवियर एक्का नींद से जागा और नहाने लगा। ख्रीस्टोफर की भी नींद खुल गई तो जेवियर एक्का ने उनसे अगरबत्ती लेकर पूजा भी की। इसके बाद फिर सोने चला गया। कुछ देर बाद वॉशरूम जाने के लिए जेवियर एक्का की पत्नी नींद से जागी और कमरे से बाहर चली गई, तभी जेवियर एक्का भी उठा और किचन से जाकर चाकू लेकर वापस कमरे में आ गया। जेवियर ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया और बच्ची पर चाकू से वार करने लगा।
शोर सुन लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजे में छेद कर देखा तो बच्ची खून से लथपथ और जेवियर के हाथ में चाकू दिखा। फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई।















