धनबाद/कोडरमा : Bridge Accident : धनबाद और कोडरमा में अलग-अलग स्थानों पर सुबह-सुबह पुल से वाहन पलटने की दो घटना घट गई। इसमें दो चालक और एक खलासी घायल हो गए।
Bridge Accident की एक घटना में दूध लदा वाहन पलट गया
पहली घटना धनबाद जिले के मोहलबनी बिरसा पुल में घटी। इसमें दूध लदा 407 वाहन पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे लुढ़क गया। घटना में चालक घायल हो गया। उसे तत्काल धनबाद स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। दूध लदा वाहन बोकारो की तरफ से आ रहा था।
इसे भी पढ़ें : युवक की हत्या कर हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंका
घटना के ट्रक चालक और खलासी फरार
वहीं दूसरी घटना, डोमचांच थाना क्षेत्र में महेशपुर पुल में घटी। इसमें एक ट्रक पुल के नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक का चालक और खलासी बाल-बाल बचे। घटना के बाद दोनों ही मौके से भाग निकले। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से बाहर निकलवाया।
ट्रक खाली था और गिट्टी लोड करने के लिए नवलशाही मंडी की ओर जा रहा था। इसी बीच पुल पर ड्राइवर अनियंत्रित हो गया और ट्रक के साथ नीचे जा गिरा। हादसे के बाद चालक और खलासी किसी तरह ट्रक से बाहर निकले और वहां से भाग गए।
इसे भी पढ़ें : Forest Colony में 14 साल की लड़की ने लगा ली फांसी






