spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, VIDEO में देखें नेताजी का अंतिम संस्कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका  निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन के बाद सोमवार की शाम मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया। देर रात तक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सीएम योगी भी सैफई कोठी पर पहुंचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।  नेता जी अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा सैफई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी।

अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए वरुण गांधी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए। अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

 

पहली पत्नी की याद में बने मेमोरियल के पास दी जाएगी नेताजी को मुखाग्नि

जिस मेला ग्राउंड पर नेताजी जवानी में पहलवानी करते थे वहीं उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। यह वही स्थल है जहां 19 साल पूर्व उनकी पहली पत्नी मालती देवी को अंतिम विदाई दी गई थी। मालती देवी की याद में बने मेमोरियल के करीब ही रातोंरात तैयार किए गए तीन फीट ऊंचे अंत्येष्टि स्थल पर कुछ ही पलों बाद नेताजी को मुखाग्नि दी जाएगी। मालती देवी की 2003 में मृत्यु हो गई थी।

राजनाथ सिंह और भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने जया बच्चन के साथ सैफई पहुंचे अभिषेक बच्चन

मुलायम सिंह के निधन की खबर के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश से लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले कई राज्यों के मंत्रियों ने भी मुलायम सिंह को सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे हैं।

नेताजी के अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही हैं। अखिलेश यादव कुछ देर में मुलायम सिंह को मुखाग्नि देंगे।

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर महोत्सव मंच से निकाला गया

अंतिम संस्कार के लिए मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर महोत्सव मंच से निकाला गया। अब थोड़ी ही देर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार

इसे भी पढ़ें :दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...