spot_img
spot_img
spot_img

उमड़ा जनसैलाब, प्रयागराज संगम स्टेशन अस्थायी रूप से बंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रयागराज में एक बार फिर जन सैलाब उमड़ने लगा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को मैनेज करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसे देखते हुये रविवार दोपहर को प्रयागराज संगम स्टेशन अस्थायी रूप से बंद से बंद कर दिया गया। आगामी 12 फरवरी को महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना थी। जिसे लेकर इस स्टेशन को 11 तारीख से बंद किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही लगातार उमड़ती भीड़ को देखते हुये प्रशासन ने यह फैसला लिया गया। खबर है कि अगर भीड़ इसी तरह से बढ़ती रही तो पूर्णिमा तक के लिए स्टेशन बंद हो सकता है। हालांकि, ट्रेनों का संचालन बंद नहीं होगा, लेकिन स्टेशन आम जनता के लिए बंद रहेगा।

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने कम से कम 150 विशेष ट्रेनें चलाई हैं और आज रात तक 200 विशेष ट्रेनें चलाई जाने की प्लानिंग है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सभी स्टेशनों पर RPF कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अब तक इस महाकुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज रेलवे ने स्टेशन पर वन-वे प्लान को अगली सूचना तक बढ़ाने का फैसला किया है।

‘वन वे प्लान’ के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन पर यात्री केवल प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शहर की तरफ से प्रवेश कर सकेंगे, जबकि निकास सिविल लाइंस की तरफ से प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 10 से होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...