बोकारो में सीटी स्कैन केंद्रों में लोगों की भीड़, लंग्‍स संक्रमण के खतरे से भयभीत हैं लोग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बुरी तरह सता रहा कोरोना का भय, आरटी-पीसीआर जांच के बाद लंग्स संक्रमण की जानकारी के लिए कराया जा रहा सीटी स्कैन

BOKARO : बोकारो सेक्टर 4 के सीटी स्कैन केंद्रों में आजकल लोगों का जमावड़ा कुछ अधिक ही दिख रहा। लोगों को कोरोना का भय बुरी तरह सता रहा है। कोविड जांच के बाद लोगों को यह चिंता भी हो रही है कि कहीं फेफड़े तो संक्रमित नहीं हो गए हैं। इसी कारण से सीटी स्कैन करवाने के लिए लोग केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना फेफड़ों को कम समय में संक्रमित कर रहा है। इसीलिए अब लोग सीटी स्कैन कराने के बाद तसल्ली करना चाहते हैं कि वह सुरक्षित है कि नहीं। कई ऐसे मामले देखे गए हैं कि जब मरीज गंभीर परिस्थिति में होता है और उसका सीटी स्कैन कराया जाता है तो 10 से 15% तक लंग्स प्रभावित बताए जाते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि बार-बार फेफड़े का सीटी स्कैन होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही सीटी स्कैन कराना चाहिए।बोकारो के सिविल सर्जन का बताते हैं कि सीटी स्कैन लोगों के लिए खतरा भी उत्पन्न कर सकता है,क्योंकि इसका रेडिएशन बेहद खतरनाक होता है। एसिंप्टोमेटिक मरीजों को सिटी स्कैन कराने की जरूरत नहीं है। अगर प्रॉब्लम ज्यादा हो, खांसी ज्यादा हो रही हो सीने में परेशानी हो रही हो तो डॉक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन कराएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है और ना ही डरने की जरूरत है।.लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। नियमित रूप से मास्क लगाना,सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रूटीन चेकअप कराना है।

Read More :  Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला

Read More : फंदे पर झूलती मिली महिला थाना प्रभारी की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

पुलिसिंग को नई धार देने की पहल, मेगा ट्रेनिंग मिशन शुरू…

Ranchi : झारखंड में अब पुलिस भरोसे का चेहरा...

CM हेमंत सोरेन का अल्टीमेटम, गैंगस्टर व माफियाओं के लिये कोई जगह नहीं…

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार अब...

रांची में कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2023...