spot_img

लिव-इन पार्टनर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, क्या कर डाला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-69 में 19 साल की छात्रा के साथ कथित बर्बरता के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पीड़िता का इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा है। पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम में पीजी में रह रही थी। वह दिल्ली के 19 साल के शिवम के साथ लिव-इन रिलेशन में थी। शिवम को पीड़िता के चरित्र पर शक था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी ने बेरहमी से पीड़िता के साथ मारपीट की। FIR के मुताबिक, आरोपी ने सैनिटाइजर डालकर युवती के प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की और वीडियो भी बनाया। पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का बयान

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के आधार पर धाराएं जोड़ी गई हैं और डॉक्टरों की अंतिम राय के बाद अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

जांच में क्या सामने आया?

दोनों सितंबर 2025 से एक-दूसरे को जानते थे। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हमले की बात स्वीकार की है। पुलिस चार्जशीट की तैयारी में जुटी है। पीड़िता का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि केस की गंभीरता को देखते हुये सख्त सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी। सुनें क्या बोली पीड़िता की मां…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...