Kohramlive desk: पुर्तगाल एवं मैनचेस्टर यूनाईटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की वाइफ जार्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) ने सोमवार के दिन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के वक्त उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है। जिसकी जानकारी खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर दी।
यहां देखें Ronaldo का ये ट्वीट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 18 अप्रैल की देर रात सोशल मीडिया पर नवजात बेटे के निधन की जानकारी दी है। रोनाल्डो ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ बड़े ही दुख के साथ हमें ये सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। ये एक माता पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है। हमारी बेटी का जन्म ही हमें ताकत देता है और इस दुख को झेलने की शक्ति देता है। हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया। इस घटना से हम पूरी तरह हताश हैं और सभी से अपील करते हैं कि निजता का ख्याल रखा जाए। हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था, हम उसे हमेशा प्यार करेंगे। ‘
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 18, 2022
4 बच्चों के पिता हैं Cristiano Ronaldo
37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और जार्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) की एक बेटी हैं जिनका नाम अलाना मार्टिना हैं। इसके अलावा रोनाल्डो जुड़वा बच्चे ईवा और मातेओ के भी पिता हैं। वहीं, उनके बेटे क्रिस्टियानो जूनियर की मां उनकी पूर्व पार्टनर हैं। आपको बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अक्टूबर में कहा था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अस्पताल से तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इन्हीं में से एक बेटे का निधन हो गया है।
इसे भी पढ़ें :Class में अचानक चला Adult video, जानें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :Digital Bus में जल्द कर सकेंगे सफर, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
इसे भी पढ़ें :अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग
इसे भी पढ़ें :स्कूलों में ब्लास्ट पर ब्लास्ट, 25 बच्चों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :गाड़ी मालिक की मौत के बाद जरूर करा लें ये काम, नहीं तो पर जाएंगे चक्कर में




